फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   College

कंडाघाट को कॉलेज का तोहफा

Sat, 28 Nov 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कंडाघाट(सोलन)।
अमर उजाला ब्यूरो कंडाघाट(सोलन)। Updated Sat, 28 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को सोलन जिला के कंडाघाट दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए करीब 45 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति दी। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कंडाघाट में राजकीय डिग्री कॉलेज जरूर बनेगा। इसमें अगले साल से शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। कॉलेज भवन डीसी कोहिस्तान के पुराने कार्यालय (जिसे पटियाला हाउस के नाम से जाना जाता है) में बनेगा।

विज्ञापन


उन्होंने धारों की धार और समरोड़ उच्च पाठशालाओं को जमा दो करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट के भवन निर्माण को पूरा करने के लिए 20 लाख रुपये की घोषणाओं के साथ शिव मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हाल के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि अश्वनी खड्ड पर बनने वाले खशावला पुल से कंडाघाट से चायल की दूरी 15 किमी कम होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कवारग और कंडाघाट के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर प्रत्येक को 15 हजार रुपए देने की घोषणा की। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में सर्वांगीण एवं तीव्र विकास के अनेक मील पत्थर स्थापित किए हैं। कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर व अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रकाश करड़, मेजर कृष्णा मोहिनी, हरदीप सिंह बावा, अनुराग शर्मा, विनोद सुलतानपुरी, मोहन मेहता, बलदेव ठाकुर, कुल राकेश पंत, सुरेंद्र सेठी, राजेंद्र ठाकुर, अरविंद गुप्ता, अमित ठाकुर, पुलिस अधीक्षक डा. रमेश छाजटा, एडीएम संदीप नेगी व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed