{"_id":"66c8927623d58d66740e8cbc","slug":"cleaning-of-drains-along-nh-in-darlaghat-solan-news-c-176-1-ssml1040-127281-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट में एनएच किनारे बनी नालियां की साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट में एनएच किनारे बनी नालियां की साफ
Fri, 23 Aug 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
.शिमला-मंडी एनएच की साफ की गई नालियां, जिससे लोगों ने राहत ली है। संवाद
कारोबारियों को मिली राहत, गंदगी से हो रहे थे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। लंबे समय से सड़क किनारे नालियों की सफाई का इंतजार कर रहे दाड़लाघाट के कारोबारियों को राहत मिली है। नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने शिमला-मंडी एनएच-205 किनारे सड़क के साथ वाली नालियों की साफ सफाई करवा कर गंदगी से लोगों को छुटकारा दिलवाया है।
यूथ फार्मर क्लब स्यार व दाड़लाघाट के स्थानीय लोग कई दिनों से सड़क किनारे नालियों को साफ कराने की मांग कर रहे थे। क्योंकि इन नालियों में जमा हुए कचरे के कारण यहां बदबू उठ रही थी। मच्छर पनप रहे थे, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई थी। आईटीआई से लेकर दाड़लाघाट बाजार व स्यार तक सड़क किनारे नालियों में गंदगी होने से दुकानदारों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पिछले एक सप्ताह से नेशनल हाईवे की ओर से शिमला-मंडी एनएच 205 पर सड़क किनारे नालियों की इस समस्या का निदान हो रहा है। अब सफाई होने से यूथ फार्मर क्लब स्यार के सदस्य अरुण शुक्ला, वेद शुक्ला, कुलदीप चंदेल, लेखराज चंदेल, संजू, कमलकांत, बबलू व अन्य लोगों ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों का आभार जताया है।