{"_id":"57f649b84f1c1b656d26fbd2","slug":"clean-abhiyan-strat-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों में गंदगी फैलाई तो कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों में गंदगी फैलाई तो कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक गतिविधियों की निगरानी करने वाला बीबीएनडीए अब स्वच्छता को गंभीरता से न लेने वाले उद्योगों के बिजली-पानी के कनेक्शन भी काटेगा। वीरवार को झाड़माजरी में सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए प्राधिकरण के सीईओ ललित जैन ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
प्राधिकरण उद्योगों को गंदगी फैलाने पर सरकारी सुविधाओं पर रोक लगाएगा। इसके साथ ही सफाई में बेहतर कार्य करने वाले उद्योगों को प्राधिकरण की ओर से ट्राफी के साथ सम्मानित भी किया जाएगा। इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा से प्राधिकरण औद्योगिक क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने की मुहिम को ओर बेहतर दिशा देने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
ललित जैन ने बताया कि सभी उद्योगों को अपने परिसर के आस-पास सफाई रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। झाड़माजरी में चले सफाई अभियान में अनेक उद्योगपतियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने श्रम दान देते हुए पूरे क्षेत्र को साफ सुथरा बनाया।
विज्ञापन
इस मौके पर सीआईआई के पूर्व चेयरमैन अरुण रावत, पंचायत भटौलीकला की प्रधान सोनू देवी, उपप्रधान जग्गा, पूर्व प्रधान बलवीर ठाकुर, पूर्व प्रधान पाल ठाकुर, पूर्व पंच कमल, अरुण ठाकुर, रमेश कुमार, पंच जसविंद्र और नवनीत ठाकुर समेत अनेक लोग मौजूद थे।
21 दिनों में एनएच-21ए होगा साफ
बीबीएनडीए ने दूसरे चरण में नेशनल हाईवे-21 ए पर बद्दी से स्वारघाट तक सफाई अभियान शुरू करेगा। प्राधिकरण की ओर से 21 दिन के भीतर इस लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास है। इसके लिए 21 सदस्यों की टीम का भी गठन किया है। सीईओ बीबीएनडीए ने कहा कि स्वच्छता अभियान को लेकर बीबीएनडीए काफी सतर्क है। इसमें सहयोग न देने वाली पंचायतों, उद्योगों पर भी कड़ा रुख अपनाया जाएगा।