{"_id":"5de697638ebc3e54807c4e43","slug":"civic-amenities-solan-news-sml316416042","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में उठा फ्लैटों की खस्ताहालत का मुद्दा नहीं हुआ हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में उठा फ्लैटों की खस्ताहालत का मुद्दा नहीं हुआ हल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। हिमुडा के बनाए गए 56 फ्लैटों में लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं। फ्लैटों की गुणवत्ता इतनी घटिया है कि यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
इन फ्लैटों की दुर्दशा के बारे में दून विधानसभा क्षेत्र के बरोटीवाला में हुए जनमंच कार्यक्रम में हिम जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मनु शर्मा, सचिव डॉ. श्रीकांत शर्मा ने इस मुद्दे को उठाया था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि इसकी जांच पड़ताल की जाए। लेकिन, लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फ्लैट के अंदर प्रयोग किया गया मैटीरियल घटिया किस्म का है। शौचालयों में पानी की लीकेज हो रही है। बिजली की फिटिंग भी घटिया किस्म की है। अध्यक्ष ने कहा कि वह हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को कई बार इन समस्याओं के बारे में अवगत करवा चुके हैं, अभी तक कोई भी अधिकारी मौके पर जायजा लेने नहीं पहुंचा है। यहां रह रहे 56 परिवारों को सुरक्षित रहने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि हाउसिंग बोर्ड मैनटेनेंस चार्ज लोगों से वसूल रहा है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ अच्छा व्यवहार भी नहीं किया जा रहा है। उधर, इस बारे में अधिशासी अभियंता ने बताया कि फ्लैटों में पानी की लीकेज को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आंकलन तैयार कर मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा।