{"_id":"648eee5e6c12d2d71f0006a4","slug":"city-will-shine-with-300-additional-street-lights-solan-news-c-176-1-sln1002-1884-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 300 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 300 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा शहर
Sun, 18 Jun 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
निगम ने खरीदीं स्ट्रीट लाइटें, वार्डों में बांटी जाएंगी
नगर निगम में सम्मिलित नए क्षेत्रों को दी जाएगी प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय में सोलन शहर जल्द स्ट्रीट लाइटों से जगमगाता नजर आएगा। इसके लिए निगम ने 300 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटों की खरीदारी की है। जल्द निगम इन लाइट का वार्डों में वितरण कार्य शुरू करेगा। निगम की ओर से लाइट के वितरण में नगर निगम में जुड़े नए क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखा जाएगा।
नए क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं शहर में भी लाइटें नहीं होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में शातिर अंधेरे का फायदा उठा कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। अधिकतर परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ती है। जो अंधेरे में आवाजाही करने में अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं। लेकिन अब स्ट्रीट लाइट के लगने से राहगीरों को आवागमन में सहूलियत होगी। उधर, उप महापौर राजीव कौड़ा ने बताया कि निगम ने शहरवासियों को सुविधा देने के लिए 300 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटों की खरीदी की है। जल्द शहर के वार्डों में इन लाइटों का वितरण किया जाएगा।