फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   circuler road not repair in solan

सीवरेज लाइन खोदकर सर्र्कुलर रोड की रिपेयर करना भूला प्रशासन

Fri, 22 Jul 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 22 Jul 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
circuler road not repair in solan
सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदा सर्कुलर रोड 6 माह बाद भी दुरुस्त नहीं किया गया। - फोटो : अमर उजाला

सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदा सर्कुलर रोड 6 माह बाद भी दुरुस्त नहीं किया गया। मार्ग खस्ताहाल हो चुका है। इस कारण स्थानीय लोगों सहित व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि सड़क ऊबड़ खाबड़ हो चुकी हैं।

विज्ञापन


राहगिरों को गिरने का खतरा सता रहा है। वहीं कई बार सामान खरीदने के लिए आने वाले ग्राहक भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस संबंध में नगर परिषद को कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब तो सवाल उठने लगे हैं कि सीवरेज के लिए सड़क उखाड़ तो दी है, लेकिन इसे ठीक कौन करेगा? स्थानीय लोगों ने नप से मार्ग को दुरुस्त करने का आह्वान किया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग
6 माह से नहीं ली सुध
व्यापारी प्रदीप का कहना है कि नगर परिषद ने 6 माह पहले सीवरेज लाइन बिछाने के लिए इस मार्ग पर खुदाई का कार्य किया। लेकिन उसके बाद अभी तक इस मार्ग की कोई सुध नहीं ली। इससे राहगीरों और खरीददारों को  परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर अमल नहीं
अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि सड़क की खस्ताहाल की शिकायत नप से कई बार की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इसके लिए उनमें संबंधित विभाग के प्रति रोष है। साथ मांग उठाई है कि जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त की जाए।

चोटिल हो रहे हैं लोग
दीपक का कहना है कि सड़क खुदाई के बाद सड़क के बीचोंबीच नाली बन गई है। इसमें प्रतिदिन दोपहिया वाहन चालक और राहगीर चोटिल होते रहते हैं। कहा कि यहां बड़ा हादसा हो सकता है। यदि समय रहते नप ने व्यवस्था दुरुस्त नहीं की तो।

दुकानदारी हो रही प्रभावित
नीलम का कहना है कि सड़क की खस्ताहाल से इसका असर उनकी दुकान पर भी पड़ रहा है। मौसम साफ रहने पर धूल मिट्टी और बारिश के दौरान कीचड़ उनकी दुकानों में आती है। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। नप को चाहिए की सड़क की मम्मत करें।


मौसम साफ होते ही शुरू होगा कार्य : गुप्ता
नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि लोगों की समस्या संज्ञान में है। स्थानीय व्यापारी सहित राहगीरों को परेशानी न हो इसके लिए इस कार्य को मौसम साफ होते ही शुरू कर दिया जाएगा। कहा कि इसके लिए कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed