फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   'Chitta' (synthetic drugs) is being smuggled in by concealing it in places ranging from gearboxes to helmets.

Solan News: कहीं गियर बाॅक्स तो कही हेलमेट में छिपा कर ला रहे चिट्टा

Sun, 13 Sep 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 13 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
नशा तस्कर अजमा रहे नए-नए तरीके
विज्ञापन

पुलिस ने तीन मामलों में 100 ग्राम से अधिक चिट्टा पकड़ा
ओमपाल सिंह
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में चिट्टे के सप्लायर अब नशा तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जेब और बैग में चिट्टा ले जाने के बजाय अब बाइक और कार के गियर लीवर, मीटर हेड वाइजर और हेलमेट में नशीला पदार्थ छिपाकर ले जाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए अपनाए जा रहे इन तरीकों का पिछले तीन दिनों में बद्दी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ऐसे तीन मामलों में 100 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया है। पिछले तीन मामलों में पुलिस ने वाहनों के अलग-अलग हिस्सों से चिट्टा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इनसेट
केस स्टडी-1
बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स और नालागढ़ की टीम ने शक के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुगराल होटल के पास एक संदिग्ध टाटा योद्धा पिकअप को रोककर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के गियर लीवर बॉक्स के पास छिपाकर रखी पॉलीथिन से 56.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशीला पदार्थ वाहन के लीवर बॉक्स के पास छिपाया गया था।
विज्ञापन


इनसेट
केस स्टडी-2
बद्दी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर साई रोड, अमरावती, बद्दी में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को काबू किया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के हैंडल पर लटके हेलमेट के अंदर से 42.86 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
केस स्टडी-3
बरोटीवाला पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भटौली कलां स्थित टाइमैक्स कंपनी के समीप मोटरसाइकिल सवार एक युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के मीटर हेड वाइजर के अंदर से 9.21 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।


इनसेट
नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस जिला बद्दी की ओर से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर बाइक और कार में चिट्टा छिपाने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस भी ऐसे मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed