{"_id":"656491563f87678bbf09e244","slug":"chitta-smuggler-caught-by-a-woman-running-a-shop-solan-news-c-176-1-ssml1040-11673-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दुकान चलाने वाली एक महिला ने पकड़ा चिट्टा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दुकान चलाने वाली एक महिला ने पकड़ा चिट्टा तस्कर
Mon, 27 Nov 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
दुकान चलाने वाली एक महिला ने पकड़ा चिट्टा तस्कर
22 साल का बेटा खोने के बाद महिला ने जुटाई हिम्मत
चार सालों से वर्धमान एरिया में बेच रहा था आरोपी चिट्टा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला थाने के तहत वर्धमान क्षेत्र में एक महिला ने चिट्टा बेचने वाले एक युवक को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले किया। यह तस्कर रविवार शाम से महिला के बेटे को लगातार फोन कर रहा था। फोन बेटे की बजाए मां के पास था। तस्कर को यह आभास नहीं हुआ कि यह मां बोल रही या बेटा। मां लड़के की आवाज में बात करती रही। सोमवार सुबह दोबारा उसका फोन आया तो उसने कहा कि वह दुकान पर है और उसे दुकान पर सामान दे दे। तस्कर एक सामान या दो समान देने की बात कर रहा था जिस पर उसने दो सामान मांग लिए।
वह बाइक पर आया और उसने दुकान पर जब लड़के को नहीं देखा तो वह आगे एक जूस की दुकान पर बैठ गया। वहां पर फोन करने लगा कि तू दुकान पर नहीं है और अपना सामान ले जा। वह साथ लगती जूस की दुकान पर बैठा है। इसके पैसे भी साथ लेते आना। महिला अपने पति के साथ दुकान पर गई तो वहां पर उसने पूछा समान देने वाला कौन आया है तो उसने इंकार कर दिया। महिला ने उस समय मोबाइल पर फोन किया तो उसकी जेब में फोन बज गया, जिससे महिला ने उसे पकड़ लिया। युवक ने महिला पर हमला भी किया लेकिन महिला ने उसे नहीं छोड़ा और एक कपड़े के सहारे उसे पाइप में बांध दिया। पहले बद्दी पुलिस को सूचना दी लेकिन यह क्षेत्र बरोटीवाला के अधीन आने से आधा घंटे बाद पुलिस पहुंची। पुलिस के आने पर उसे पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने चिट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़ा गया आरोपी मदन मोहन हमीरपुर के रेथल गांव का रहने वाला है।
बद्दी के वर्धमान बिरला मार्ग पर अबोट कंपनी के समीप सामने एक महिला छोटी सी दुकान चलाती है। महिला पहले हरियाणा के सूरजपुर में रहती थी लेकिन वहां पर उसका 22 वर्षीय बेटा चिट्टे लेने के कारण मर गया था। वह वहां से छोड़ कर अपने पति के साथ बद्दी रहने लगी और यहां पर छोटी सी दुकान कर ली। इसका छोटा बेटा भी नशा करता है लेकिन जो इसे नशा छोड़ कर जाता है उसे वह आज तक नहीं पकड़ पाई। पिछले चार साल से नशा तस्कर भेष बदल बदल कर आते है और उसे चूरा पोस्त व चिट्टा देकर चले जाते है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक बेटे को खो चुकी है और दूसरे को नहीं खोना चाहती है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मदन मोहन के कब्जे से .99 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।