युवा जागृति क्लब धार के सदस्यों ने थाना प्रभारी दाड़लाघाट को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत रौड़ी के युवा जागृति क्लब धार ने थाना प्रभारी दाड़लाघाट मोती सिंह को ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में चिट्टे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की गई। क्लब के प्रधान ने बताया कि क्षेत्र में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, इससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया। कई परिवारों के बच्चे इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। क्लब ने मांग की है कि क्षेत्र में चिट्टा की तस्करी रोकने के लिए बड़े कदम उठाए जाएं और माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर कुणाल शर्मा, विशाल, मृदुल, पंकज, योगेश, जयदेव, सोनू,अनूप और मनीष मौजूद रहे।