{"_id":"576e6a734f1c1bdf0cb47d32","slug":"child-missing-from-brotibala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोटीवाला से प्रवासी का दस साल का बच्चा गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोटीवाला से प्रवासी का दस साल का बच्चा गायब
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
घर से नमकीन खरीदने निकला 10 साल का उज्जवल दिन-दिहाड़े गायब हो गया।
- फोटो : demo pic
घर से नमकीन खरीदने निकला 10 साल का उज्जवल दिन-दिहाड़े गायब हो गया। प्रवासी परिवार ने अपने स्तर पर बच्चे को काफी ढूूंढा लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। परिवार ने इस संबंध में पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत दर्ज करवा दी है। बच्चा छह दिन से लापता चल रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट डालकर मामले में छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से जानकारी के अनुसार पिता गुड्डू सिंह और मां लालसा देवी मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं तथा एक उद्योग में मजदूरी करते हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे उनका छोटा बेटा उज्जवल सिंह (10) घर से दस रुपये लेकर कुरकुरे खरीदने निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक बरोटीवाला क्षेत्र में उज्जवल की तलाश की। उज्जवल के मामा रामेश्वर सिंह ने बताया कि उज्वल का रंग गोरा है तथा तोतला बोलता है। उज्जवल ने नीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पेंट पहन रखी है।
विज्ञापन
पिता गुड्डू ने उज्जवल की सूचना दूरभाष नंबर 98826-02515 और 98825-05790 पर देने का आह्वान किया है। बरोटीवाला थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने बताया कि परिजनों ने बालक की गुमशुदगी की शिकायत दी है।
विज्ञापन