Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chief Minister to gift two projects to Kasauli today.

Solan News: कसाैली को मुख्यमंत्री आज देंगे दो साैगातें

Wed, 24 Jun 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
वर्षा जल बांध को होगा शिलान्यास, धर्मपुर में बीडीओ ऑफिस का होगा उद्घाटन
विज्ञापन

नेरीकलां में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार को कसौली क्षेत्र को दो बड़ी सौगातें देंगे। इनमें 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला वर्षा जल संग्रहण बांध और 3.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विकास खंड कार्यालय भवन शामिल हैं। मुख्यमंत्री 25 जून को नेरीकलां में वर्चुअल माध्यम से इनका शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
वर्षा जल संग्रहण बांध कौशल्या नदी पर बनेगा। यह बांध जल शक्ति विभाग की ओर से नाबार्ड की सहायता से बनाया जा रहा है। इससे कसौली विधानसभा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों और परवाणू औद्योगिक क्षेत्र को जल उपलब्ध होगा। करीब 23 हजार लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। धर्मपुर और कसौली क्षेत्र के लोगों को भी इस योजना से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बांध में साढ़े तीन करोड़ लीटर पानी के भंडारण का प्रावधान है। इस योजना को दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य कसौली और परवाणू क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाना है। धर्मपुर विकास खंड का नया भवन 3.42 करोड़ से तैयार किया गया है। इसे ग्रीन भवन के रूप में डिजाइन किया है। भवन में प्राकृतिक रोशनी को प्राथमिकता दी गई है। इससे बिजली की खपत कम होगी। इसमें सोलर पैनल और एलईडी लाइटों का भी प्रावधान किया गया है। भवन के नक्शे में प्रत्येक मंजिल पर प्राकृतिक रोशनी सुनिश्चित करने का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed