फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chief Minister Jai Ram Thakur will give a gift of crores to Solan

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोलन को देंगे करोड़ों की सौगात

Wed, 15 Sep 2021 06:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Jai Ram Thakur will give a gift of crores to Solan
सोलन के पुराने बस अड्डे पर बसों के प्रवेश पर रोक लगने के बाद सर्किट हाउस के समीप बसों से पहुंचते या - फोटो : SOLAN
सोलन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आगमन को लेकर मुख्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुराने बस अड्डे पर जनसभा के लिए पंद्रह सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री अपने एक दिन के दौरे में करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

सीएम के दौरे पर पुराने बस अड्डे में अगले 48 घंटे तक बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं, पुलिस चौकी के समीप बसों को रोका जा रहा है। सभी यात्रियों को फुटपाथ पर बैठ कर बसों का इंतजार करना पड़ा। इस बीच चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को बाजार, मालरोड पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उपायुक्त कृतिका कुल्हरी ने जनसभा स्थल, सर्किट हाउस, नए अस्पताल, ऑक्सीजन प्लांट पर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही पुलिस बल ने भी शहर में सख्ती बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर यातायात में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वाहनों को सुचारु रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल वीरवार को सड़कों पर नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय के बाद सीएम शहरवासियों को एक मंच से संबोधित करेंगे। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर सीएम पलटवार करेंगे। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले वार्ता कर कांग्रेस ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है।

सोलन के पुराने बस अड्डे पर सीएम की जनसभा के लिए तैयार किया जा रहा पंडाल। संवाद

सोलन के पुराने बस अड्डे पर सीएम की जनसभा के लिए तैयार किया जा रहा पंडाल। संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed