फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chhatrapati Shivaji contributed to protect Hindu religion

Solan News: छत्रपति शिवाजी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दिया योगदान

Mon, 25 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
साहित्य परिषद ने की छत्रपति शिवाजी महाराज पर परिचर्चा
विज्ञापन

मुख्यातिथि के रूप में रोशन लाल शर्मा ने की शिरकत


संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। अखिल भारतीय साहित्य परिषद सोलन इकाई के सौजन्य से छत्रपति शिवाजी महाराज के राजधर्म और राष्ट्र धर्म विषय पर साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस साहित्यिक परिचर्चा में मुख्यातिथि के रूप में गणपति एजुकेशन सोसाइटी कुनिहार के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा प्रवक्ता एचडी शर्मा एवं राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक प्रदीप शर्मा रहे।

सोलन इकाई के प्रधान ज्ञान दास शर्मा ने बताया कि साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन परिषद हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षा डॉ. रिता सिंह के मार्गदर्शन में सोलन इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसमें सोलन जिला से आए हुए विभिन्न साहित्यिक वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्र धर्म एवं राजधर्म पर अपने-अपने व्याख्यानों द्वारा विस्तृत परिचर्चा की। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार से छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय समाज विशेष कर मराठा समाज के उत्थान एवं हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना अकल्पनीय योगदान दिया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में परिषद द्वारा साहित्यिक जगत एवं भारतीय समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे निरंतर जन चेतना एवं विकासात्मक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में नीरजा शर्मा, कामेश्वर शर्मा, मृदुला, शिविका शर्मा, सनाया, मानसी, मोनिका शर्मा, दीपक, शादी लाल भी सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed