{"_id":"6186b557582c1b46c04c9e5d","slug":"chhathh-parv-to-start-in-bbn-from-monday-solan-news-sml389368736","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा छठ पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा छठ पर्व
विज्ञापन
बालद नदी के घाट की सफाई करते हुए पूर्वाचंल जन कल्याण समिति के सदस्य। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। कार्तिक माह के शुक्ल की षष्ठी तिथि को मनाए जाने वाली छठ पूजा के लिए पूर्वांचल के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले दिन चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय किया जाता है। हिमाचल में पूर्वांचल समाज के लोगों का छठ पर्व सोमवार से शुरू हो जाएगा।
पूर्वांचल जन कल्याण समिति के संयोजक परमहंस द्विवेदी ने बताया कोरोना नियमों का पालन करने के लिए इस बार स्टेज प्रोग्राम और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। छठ का पहला दिन नहाय-खाय से शुरू होगा। नहाय-खाय आठ नवंबर को है।
इस दिन सूर्योदय सुबह 6:50 मिनट और सूर्यास्त शाम को 5:34 बजे होगा। व्रत रखने वाली महिलाएं नदी व जलाशय में सूर्य निकलने से पहले सुबह स्नान करेंगी। दूसरे दिन खरना व्रत रखा जाएगा।
विज्ञापन
जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सत्या पांडेय ने बताया कि दूसरे दिन खरना व्रत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 51 मिनट और सूर्यास्त शाम को 5 बजकर 33 मिनट पर होगा। तीसरा दिन छठ पूजा का बहुत महत्वपूर्ण है।
यह मुख्य दिन कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 10 नवंबर को है। इस दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और चौथे दिन छठ पर्व का समापन होगा। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।
छठ पूजा का सूर्योदय अर्घ्य और पारण 10 नवंबर को होगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 53 मिनट और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 31 मिनट पर होगा। पूर्वांचल जन कल्याण समिति से प्रवक्ता पिंटू सिंह ने बताया कि छठ पर्व पर कोरोना महामारी को लेकर सभी हिदायतों का पालन किया जाएगा। इस मौके पर कमेटी के धनेश गुप्ता, डीके मिश्रा, राजेश, राजू वर्मा, राम तिवारी, सुरेश कुमार और रविंद्र कुमार उपस्थित थे।