फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chhathh parv in BBN starts after worshiping rising sun

नहाय-खाय के साथ छठ पूजा पर्व शुरू

Mon, 08 Nov 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chhathh parv in BBN starts after worshiping rising sun
बद्दी में छठ ब्रत का सामान खरीदारी करते हुए पूर्वांचल के लोग। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। नहाय-खाय के साथ सोमवार को छठ पर्व शुरू हो गया। इस पर्व को लेकर लोगों ने अपने-अपने घरों में आत्म शुद्धि के बाद जलाशय में स्नान किया। सोमवार को लोगों ने छठ पूजा के लिए सामग्री खरीदी।
विज्ञापन

उपवास रखने वाले लोगों ने बाजार से बांस की टोकरी, सूप, सीजन के फल-सब्जियां मूली, हल्दी, अदरक, सिंघाड़ा, ईख, गागर नींबू, नारियल, केला, शरीफा, नारंगी, सेब, अनार, अनानास खरीदे। बीबीएन और हरियाणा में नहीं मिलने वाले फल बिहार से मंगवाए गए।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने अपने घरों में ठेकुआ, गुजिया, आटे और मैदे से तैयार खजूर और खाजा मिठाई तैयार की। पूजा सामग्री में अरकपात, मखाना, छुहारा, बादाम, किशमिश, काजू, मूंगफली दाना और बिहार से अंकुरी को मंगवाया गया। सूप और टोकरी को ढकने के लिए नया कपड़ा भी लोगों ने इस मौके पर खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल जन कल्याण समिति के संयोजक परमहंस द्विवेदी ने बताया कि कुछ लोगों ने बद्दी के साथ लगते नदी-नालों में स्नान किया। अधिकांश लोगों ने गंगाजल मिलाकर घर में स्नान किया। शाम को बिना लहसुन और प्याज का खाना पकाया जाएगा।

बद्दी से नालागढ़ तक लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार बालद और सरसा खड्ड के किनारे घाट तैयार कर लिए हैं। लोगों ने घाट पर लड़ियां भी लगाईं हैं। बुधवार शाम को डूबते और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed