फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chhath festival started with Nahay, Khay in BBN

Solan News: बीबीएन में नहाय, खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व

Fri, 17 Nov 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 17 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival started with Nahay, Khay in BBN
बद्दी में छठ पूजा को लेकर सजी दूकान। संवाद
शनिवार को खरना के दिन खीर खाकर 36 घंटे का रखेंगे उपवास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बीबीएन में छठ पूजा पर्व शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले दिन नहाय-खाय का पर्व रहा। इस दिन उपवास करने वाले लोगों ने नहाने के बाद शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण किया। अब 18 को खरना होगा जिसमें खीर तैयार होती है। 19 को पूजा अर्चना के साथ ढलते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। साथ ही सभी पूजन सामग्री सूप में रखकर घाट तक ले जाई जाएगी।
पूर्वांचल जन कल्याण समिति के प्रवक्ता परमहंस द्विवेदी ने बताया कि 19 को सनसिटी के समीप बालद खड्ड में विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इसी शाम को यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसके लिए बिहार राज्य से गायक कलाकार पहुंच रहे हैं। पूर्वांचल के तमाम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से छठ मईया की पूजा, अर्चना के साथ-साथ रात्रि कालीन जागरण होगा। उन्होंने बताया कि सभी के लिए नया कपड़ा खरीदना, विभिन्न प्रकार के फल की खरीदारी, घर में मीठी पूड़ी जिसे स्थानीय भाषा मे ठेकुआ भी कहते हैं जो प्रमुख रूप से सम्मिलित किया जाएगा। ठेकुआ को गेहूं के आटे के साथ चीनी या गुड़ का प्रयोग करके बनाते हैं। इस पर्व में सब कुछ नया होता है। इस पूजन में सूप का बहुत ही महत्व है। छठ में किसी भी मूर्ति की पूजा नही किया जाता है बल्कि सूर्य देवता और छठी मैया का आह्वान किया जाता है। इस पूजा के लिए बीबीएन में बालद, सरसा व चिकनी खड्डों के किनारे मिट्टी की वेदी बना कर इस पर पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ बाजार में पूजा के लिए सामग्री खरीदने वालों की खासी भीड़ भी लगी रही। छठ में प्रयुक्त होने वाले सामान गन्ना, अदरक, हल्दी, केला, नारियल, संतरा, शकरकंद, मूली, ठेकुवा, चकोतरा (गागल), सिंघाड़ा की पूर्वांचल के लोगों ने खरीददारी की। घर का पीसा हुआ शुद्ध आटा भी तैयार किया गया इससे ठेकुआ तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed