फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chetna wins the poster competition.

Solan News: पोस्टर प्रतियोगिता में चेतना ने मारी बाजी

Thu, 24 Sep 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट कॉलेज में एनएसएस दिवस पर कार्यक्रम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस इकाई की ओर से स्वयंसेवियों के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में चेतना ने प्रथम और सपना ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों ने पोस्टरों से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। एनएसएस प्रभारी सहायक आचार्य अक्षय कुमार ने कहा कि युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से तनाव और चुनौतियों का सकारात्मक दृष्टिकोण से सामना करने तथा जरूरत पड़ने पर साथियों, शिक्षकों और परिवार से संवाद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएसएस गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करती हैं। सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में एनएसएस के सभी स्वयंसेवियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed