{"_id":"681e3f4555f13990c701af11","slug":"checkpoints-set-up-on-the-punjab-and-haryana-border-in-bbn-solan-news-c-176-1-ssml1040-143542-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन में पंजाब व हरियाणा की सीमा पर लगाए नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन में पंजाब व हरियाणा की सीमा पर लगाए नाके
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच बीबीएन की सीमाओं पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस ने पंजाब व हरियाणा के साथ लगती सीमाओं पर नाके लगा दिए हैं। इन नाकों के दौरान पुलिस कर्मचारी आने जाने वाले वाहनों पर पुरी नजर बताए हुए हैं और बीच में वाहनों की चेकिंग भी कर रहे हैं। बद्दी पुलिस ने बद्दी, बरोटीवाला, कालू झिंडा, चुनड़ी, दभोटा, बघेरी, ढेरोंवाला में नाके लगा दिए हैं। इन स्थानों पर पुलिस जवान बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि ढेरोवाल, दभोटा व बघेरी में पहले ही नाके लगाए हुए हैं लेकिन मानपुरा के चुनड़ी, हरियाणा को जोड़ने वाले कालू झिंडा, बरोटीवाला व बद्दी में नाके लगा दिए गए है और हर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।