फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chants of "Radha-Krishna" echoed in Baddi.

Solan News: बद्दी में गूंजा राधा-कृष्ण नाम का जयघोष

Mon, 21 Sep 2026 11:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 21 Sep 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
Chants of "Radha-Krishna" echoed in Baddi.
बद्दी में आयोजित सत्संग में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति का संदेश देते संत
संत बाबा बालजी ने सुनाईं श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाएं
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा और सत्संग का संदेश
संबद न्यूज एजेंसी।
बद्दी(सोलन)। नगर निगम के वार्ड 8 स्थित हाउसिंग बोर्ड फेस-3 में आयोजित विशाल सत्संग में रविवार को राधा-कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। राष्ट्रीय संत बाबा बालजी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को सुनाते हुए भगवान के नाम, सेवा और सत्संग के महत्व का संदेश दिया।

संत बाबा बालजी महाराज ने कहा कि संसार में अनेक नाम हैं, लेकिन भगवान के नाम से बढ़कर कोई नाम नहीं है। मनुष्य को अपने जीवन को भगवान की भक्ति, सेवा और सत्संग से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने हमें जो आंखें दी हैं, उनका सबसे सुंदर उपयोग भगवान के दर्शन में होना चाहिए। हमारे पांव सत्संग और धार्मिक आयोजनों तक पहुंचें और हाथ सेवा तथा दान के लिए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि मनुष्य की वाणी से भगवान का नाम और सद्विचार निकलने चाहिए। जीवन की सार्थकता केवल अपने लिए जीने में नहीं, बल्कि समाज और मानवता के कल्याण में योगदान देने से है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान के नाम का स्मरण करने, अच्छे कर्म करने तथा बच्चों और युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कार और सत्संग से जोड़ने का आह्वान किया। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से बाबा बालजी महाराज के प्रवचन सुने। कार्यक्रम का आयोजन हाउसिंग बोर्ड बद्दी फेस-3 निवासी सुरेश शर्मा की ओर से करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed