फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   change in weather, hospital Viral patients increased in

Solan News: मौसम में बदलाव, अस्पताल में बढ़े वायरल के मरीज

Sat, 16 Mar 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 16 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
change in weather, hospital

Viral patients increased in
क्षेत्रीय अस्पताल की सरकारी और क्रस्ना लैब के बाहर मरीजों की लगी भीड़। संवाद
सुबह और शाम चल रही हवा, दिन में तेज धूप
विज्ञापन

अस्पतालों की मेडिसिन ओपीडी के बाहर लग रही लाइनें
महकमे ने जारी की एडवाइजरी, बिना चिकित्सक सलाह के न करें दवाओं का सेवन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में मौसम में बदलाव आने के साथ ही अस्पतालों में वायरल के मामले बढ़ गए हैं। अस्पतालों में मेडिसिन ओपीडी खांसी, जुकाम, बुखार, गला दर्द समेत अन्य बीमारियों के मरीजों के मामले आ रहे हैं। हालत यह है कि ठंड लगने के बाद अचानक बुखार चढ़ रहा है। वहीं जब तक दवाई का असर शरीर में है तब तक बुखार उतर जाता है और इसके बाद फिर बुखार चढ़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। मरीजों को ठीक होने में भी करीब सप्ताह भर से ज्यादा समय लग जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों दिन में गर्मी महसूस हो रही है और सुबह-शाम ठंड हो रही है। दिन में गर्मी के बाद लोगों ने स्वेटर आदि गर्म कपड़े उतारने शुरू कर दिए हैं। इससे सर्द-गर्म हो रहा है और फ्लू का कारण बन रहा है।
वहीं अस्पताल आने वाले मरीजों में रोजाना 50-60 मरीज बुखार और वायरल के निकल रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में करीब 300 मरीजों की जांच हो रही है। इनमें से करीब 150 लोगों में वायरल निकल रहा है। इनका उपचार किया जा रहा है। जबकि अन्य ओपीडी की संख्या इन दिनों काफी कम हो गई है। वहीं रक्त सैंपल की जांच के लिए क्रस्ना लैब में भी अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है और लोगों को अपना बचाव करने का आग्रह किया है। इसी के साथ बिना चिकित्सक सलाह के दवाओं का सेवन न करने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन



इनसेट
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। लोगों को सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही गर्म कपड़ों को एक दम से अभी न उतारें। वायरल होते ही चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कमल अटवाल
मेडिसिन विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन

इनसेट
सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी के कारण वायरल और फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। जिले के सभी अस्पतालों में असर देखने को मिल रहा है। लोगों से आग्रह है कि अपनी सेहत का ध्यान रखें।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन

क्षेत्रीय अस्पताल की सरकारी और क्रस्ना लैब के बाहर मरीजों की लगी भीड़। संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल की सरकारी और क्रस्ना लैब के बाहर मरीजों की लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed