फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   chamber open, danger in solan

सड़क में पैवर्स बिछाकर खुले छोड़ दिए नालियों के चैंबर

Thu, 21 Jul 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 21 Jul 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
chamber open, danger in solan
सोलन शहर में खुले पड़े चैंबर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच के लोअर बाजार के एक हिस्से की सड़क को पैवर्स बिछाकर चकाचक करके नप ने वाहवाही तो लूटी लेकिन सड़क का कार्य पूरा होने के बाद नालियों के चैंबर और गंदगी साफ करना नगर परिषद भूल गया। इससे इस बाजार में गंदगी का आलम है। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में जलजनित रोगों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। ऐसे में कारोबारियों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय निवासी विनोद कुमार, राजीव, सीमा, विक्रम, राजेश, ऋतिका, निशांत, अनिल, मनोज, विजय और सचिन ने कहा कि बरसात के मौसम में फैली बदबू से बाजार से गुजरना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने नगर परिषद से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

परिचर्चा
01- कारोबारी राकेश पुरी का कहना है कि हाल ही में पैवर्स बिछे हैं। शूलिनी मेले के दौरान यह कार्य हुए हैं। लेकिन नालियों के ढक्कन बंद नहीं हुए हैं। गंदगी और बदबू से कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


02- कारोबरी टीना गोयल ने कहा कि वार्ड पांच के इस लोअर बाजार मेें पेवर्स तो लग गए हैं। लेकिन उसके बाद नालियों की सफाई नहीं हो सकी है। जहां तोड़फोड़ हुई है, वह जगह दुरुस्त नहीं की जा सकी हैं। इससे गंदगी का आलम रहता है। कारोबार पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


03- कारोबारी पवन गुप्ता ने कहा कि उनकी दुकान के बिल्कुल सामने गटर का ढक्कन खुला पड़ा है। सारी गंदगी नाली में गिरती है। बरसात के दिन में समस्या अधिक विकराल है। कारोबारी गंदी बदबू के चलते प्रभावित हैं तो जलजनित रोगों का खतरा है।

04- कारोबारी सन्नी बंसल ने कहा कि नगर परिषद को चाहिए कि इस स्पॉट को दुरुस्त करें। अन्यथा कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में शिकायत सौंपेगा। कहा कि बीमारी का खतरा है। साथ ही नगर परिषद के गैर जिम्मेदाराना रवैये से यहां से गुजरने वाले लोग भी प्रभावित होते हैं।

जल्द दूर होगी समस्या : डॉ. प्रियंका
पार्षद डॉ. प्रियंका का कहना है कि जल्द ही चैंबर बिछाए जाएंगे। नालियों को कवर करने के लिए टेंडर हो चुके हैं। ठेका आवंटित हो चुका है। ठेकेदार को इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जल्द ही लोअर बाजार में इस समस्या को दुरुस्त कर दिया जाएगा।


जल्द सुधरेगी व्यवस्था : गुप्ता
नप अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि हर वार्ड में नालियों को अंडरग्राउंड करने का प्रस्ताव है। वहीं वार्ड में अगर ऐसी परेशानी है तो उसे दुरुस्त करने के प्रयास किए जाएंगे। जल्द वार्ड में दौरा करके व्यवस्था को सुधारा जाएगा।


बाजार से जुड़ी समस्या को शेयर करें 9418290903 पर
बाजार और कारोबारियों से जुड़ी किसी भी समस्या को आप व्हाट्स ऐप नंबर 9418290903 पर शेयर कर सकते हैं। आपकी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही उसके  निदान के प्रयास किए जाएंगे। आपकी आवाज संबंधित अधिकारियों और व्यापार मंडल तक पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed