{"_id":"678e509794140776590827af","slug":"challans-for-186-vehicles-for-breaking-traffic-rules-solan-news-c-176-1-ssml1040-136394-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: यातायात नियम तोड़ने पर 186 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: यातायात नियम तोड़ने पर 186 वाहनों के चालान
विज्ञापन
बद्दी पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट, काले शीशे लगी गाड़ियों और टैंपर्ड नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के कार्रवाई की। अभियान के दौरान 186 चालान किए गए, जिनमें से 16 चालान बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के किए गए।
बद्दी के एसपी विनोद धीमान ने कहा कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नागरिकों को गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने, काले शीशों का प्रयोग न करने और बिना नंबर प्लेट के गाड़ियां न चलाने की सलाह दी है। यह अभियान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों के उल्लंघन को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।