{"_id":"698dc22efd226cf9430bcdf2","slug":"challan-of-school-buses-solan-news-c-176-1-ssml1044-163102-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी और बरोटीवाला में 22 स्कूल बसों की जांच, पांच के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी और बरोटीवाला में 22 स्कूल बसों की जांच, पांच के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान जारी है। यातायात पुलिस बद्दी ने विभिन्न स्थानों पर स्कूली बसों की जांच की। पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत एक्सपोर्ट चौक पर कुल 10 स्कूली बसों की जांच की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना बद्दी के तहत बाईपास बद्दी एवं संडोली क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत लगभग 12 स्कूली बसों की जांच की गई। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल पांच बसों के चालान किए गए। इनमें सीट बेल्ट न होने पर चार और बिना वर्दी वाहन चलाने पर एक चालान शामिल है। उधर, एएसपी अशोक धीमान ने बताया कि बस चालकों एवं स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।