फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chail and Kasauli hotels are 100% packed on weekends

Solan News: वीकेंड पर चायल और कसौली के होटल सौ फीसदी पैक

Sun, 25 Jan 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chail and Kasauli hotels are 100% packed on weekends
प्रदेश में बर्फबारी होने के बाद परवाणू टोल पर लगी लंबी कतारे। संवाद
कालका-शिमला एनएच पर परवाणू समेत गढ़खल बाजार में दो किलोमीटर लगा जाम
विज्ञापन


शाम पांच बजे तक 6000 वाहनों ने किया प्रदेश में प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भारी आमद देखी जा रही है। शनिवार को बड़ी संख्या में सैलानी निजी वाहनों से हिमाचल में प्रवेश करते हुए नजर आए। इससे परवाणू बाईपास स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वीकेंड पर कसौली और चायल के होटल 100 फीसदी पैक हो गए हैं। पर्यटकों की अधिक आवाजाही के चलते कालका-शिमला एनएच के प्रवेश द्वार परवाणू समेत कसौली के गढ़खल बाजार में दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कालका-शिमला एनएच पर धर्मपुर, परवाणू टीटीआर और जाबली के पास भी रुक-रुक कर जाम लगते रहे। हालांकि, परवाणू थाना प्रभारी प्रताप ठाकुर और उनकी टीम की सक्रियता के चलते ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रित रही और पुलिस ने वाहनों को सुचारू रूप से निकाला, जिससे यात्रियों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। वीकेंड के चलते पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हुआ है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं, जिससे परवाणू क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ गया। परवाणू टोल प्लाजा पर लाइन करीब एक किलोमीटर तक पहुंच गई, जिसे पार करने में 20 से 25 मिनट का समय लग रहा था। टोल प्लाजा प्रबंधक रोबिन सिंह ने बताया कि शाम तक करीब 6,000 से अधिक वाहन हिमाचल में प्रवेश कर चुके थे। पुलिस के बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिली है।


अच्छा कारोबार होने की उम्मीद
वीकेंड के दौरान कालका-शिमला एनएच से सटे छोटे-बड़े होटलों में पर्यटकों की काफी भीड़ देखी गई। कालका-शिमला एनएच पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से परवाणू प्रवेश द्वार पर जाम की स्थिति बनी रही। चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि वीकेंड पर होटल पूरी तरह से पैक हो गए हैं और अगले वीकेंड के लिए भी एडवांस बुकिंग हो रही है, जिससे होटल कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। वहीं, कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने कहा कि उनके होटल दो दिन के लिए 100 फीसदी पैक हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होटल कारोबारियों को राहत मिली है और यदि यह सिलसिला जारी रहा तो कारोबार में और सुधार हो सकता है।

प्रदेश में बर्फबारी होने के बाद परवाणू टोल पर लगी लंबी कतारे। संवाद

प्रदेश में बर्फबारी होने के बाद परवाणू टोल पर लगी लंबी कतारे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed