{"_id":"5fe9df1d8ebc3e3b661d04cd","slug":"certificates-distributed-to-women-for-sewing-embroidery-solan-news-sml355927028","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों को सिलाई, कढ़ाई के बांटे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों को सिलाई, कढ़ाई के बांटे प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। हिमालय जनकल्याण समिति बद्दी के सिलाई और कढ़ाई केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी युवाओं को समिति ने प्रमाण पत्र बांटे। समिति के अध्यक्ष और लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कांसल ने समिति की ओर से प्रमाण पत्र दिए।
बद्दी में आयोजित सादे समारोह में समिति की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रीति चंदेल, कोमल, पूजा, हिमानी, जेसमिन, राधा, चंदन, अरुणा और सीमा को प्रमाणपत्र दिए गए। शिक्षिका ममता ने युवतियों को छह माह का प्रशिक्षण दिया। समिति के अध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि सरकार युवाओं को स्वरोजगार चलाने के लिए कई प्रकार के ऋण दे रही है। इसमें सस्ती दरों पर युवा काम शुरू कर सकता है। अगर सिलाई का भी बड़े स्तर पर काम करना हो तो उसके लिए भी सरकार की ओर से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
इसमें सरकार महिला को छूट भी देती है। प्रशिक्षण प्राप्त करके दुकान भी खोल सकती है। इसमें वह अन्य युवतियों को रोजगार दे सकती हैं। समारोह के मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कांसल ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के प्रयास करने चाहिए। अगर वे रोजगार शुरू करती हैं तो लघु उद्योग भारती उनका हरसंभव सहयोग करेगा। कई बार लोग शौक से कोई काम सीखते हैं लेकिन कई बार जबरदस्ती से सीखा हुआ काम भी जिंदगी में बुरे वक्त पर काम आ जाता है। इसलिए हमेशा कुछ न कुछ नया सीखना चाहिए।