फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Cement industry and mining affected people continue their hunger strike

Solan News: सीमेंट उद्योग व माइनिंग प्रभावितों की भूख हड़ताल जारी

Tue, 23 Dec 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cement industry and mining affected people continue their hunger strike
संघोई धार में अंबुजा सीमेंट की ब्ला​स्टिंग से प्रभावित ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
जब तक आला अधिकारी नहीं पहुंचते, नहीं तोड़ेंगे हड़ताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की क्षेत्र के संघोई धार में अंबुजा अदाणी सीमेंट कंपनी की माइनिंग और ब्लास्टिंग गतिविधियों के विरोध में चल रहा शांतिपूर्ण आंदोलन सोमवार को भूख हड़ताल के साथ और तेज हो गया। सीमेंट उद्योग व माइनिंग प्रभावित मंच के संयोजक संदीप ने बताया कि धरना 25वें दिन में प्रवेश कर चुका है और अब केवल आश्वासन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कहा कि जब तक जिला उपायुक्त सोलन स्वयं धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों से संवाद नहीं करते और अंबुजा अदाणी सीमेंट की ब्लास्टिंग से जुड़े माइनिंग हेड, कंपनी प्रबंधन व अदाणी समूह के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। संदीप ने दावा किया कि सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे मांगू घाट के ऊपर माइनिंग क्षेत्र में मशीनों की ओर एक पहाड़ी नुमा टीले को काटा जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि जिस स्थान पर कटान किया जा रहा था, उसके ठीक नीचे सार्वजनिक सड़क है, जहां से भारी वाहन और आम राहगीर लगातार गुजरते हैं। इसके बावजूद न तो कोई सुरक्षा अधिकारी तैनात था और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल के पहले दिन उन्होंने केवल पानी पीकर दिन बिताया। उन्होंने ई-मेल के माध्यम से एसपी सोलन, डीसी सोलन, एसडीएम अर्की, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश और मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सहित संबंधित विभागों को अपनी भूख हड़ताल की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान उनके स्वास्थ्य या जीवन को कोई क्षति होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक डीसी सोलन स्वयं धरना स्थल पर नहीं आते, सांसद सुरेश कश्यप धरना स्थल पर नहीं पहुंचते और राज्य स्तरीय स्वतंत्र कमेटी गठित कर मजिस्ट्रेट जांच नहीं होती, तब तक धरना और आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed