{"_id":"6894b91cad833e06850f12da","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-garbage-hot-spots-of-the-city-solan-news-c-176-1-ssml1042-150053-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शहर के कूड़ा हॉट स्पॉट में लगेंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शहर के कूड़ा हॉट स्पॉट में लगेंगे सीसीटीवी
विज्ञापन
खुले में गंदगी फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा
निगम कर्मचारियों को हॉट स्पॉट चयनित कर देनी होगी रिपोर्ट
जल्द लगेंगे कैमरे, खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
घरद्वार से कूड़ा उठाने की सुविधा, फिर भी लोग फैला रहे गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के 17 वार्डों में खुले में कूड़ा फेंकने से गंदगी के हॉट स्पॉट बन गए हैं। इससे आसपास के क्षेत्र गंदे और बदबूदार हो गए हैं। नगर निगम अब इन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर तीसरी आंख से निगरानी करने जा रहा है। निगम ने योजना तैयार कर ली है और संबंधित कर्मचारियों को इन हॉट स्पॉट का चयन कर रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए हैं।
कैमरे लगने के बाद सिर्फ आम लोगों ही नहीं, सफाई कर्मचारियों की गतिविधियों की भी निगरानी की जाएगी। देखा जाएगा कि कर्मचारी किस समय कूड़ा उठा रहे हैं और कहां लापरवाही बरती जा रही है। नगर निगम के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगने से ऐसे लोगों की पहचान आसान हो जाएगी जो घर-घर से कूड़ा उठने के बावजूद खुले में गंदगी फैला रहे हैं। इन पर अब सख्त कार्रवाई होगी।
फिलहाल शहर के कई जगह गंदगी जमा होने से जंगली जानवर और आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। इससे राहगीरों को कुत्तों के काटने का खतरा भी बना रहता है। सफाई कर्मचारी हर दिन कूड़ा उठाते हैं लेकिन बार-बार लोग गंदगी फैला देते हैं। इसे रोकने के लिए नगर निगम अब तकनीक का सहारा ले रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम में बनेगा मॉनिटरिंग रूम
नगर निगम 17 वार्डों में चिह्नित कूड़ा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। इनकी मॉनिटरिंग के लिए निगम कार्यालय में एक विशेष मॉनिटरिंग रूम स्थापित किया जाएगा। यहीं से कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी और उनके विरुद्ध चालान या कानूनी कार्रवाई होगी।
नगर निगम क्षेत्र में कई जगहों पर दिनभर गंदगी पड़ी रहती है। ऐसे हॉट स्पॉट चयनित कर वहां कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे पूरी मॉनिटरिंग संभव होगी।
-ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
शीघ्र ही नगर निगम के अंतर्गत सभी 17 वार्डों में कूड़ा स्थल चिह्नित किए जाएंगे। इन स्थलों की सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की जाएगी।
-कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, स्वास्थ्य मंत्री