{"_id":"5891cb7b4f1c1b0b13e81b5e","slug":"cctv-camera-install-in-subathu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबाथू छावनी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबाथू छावनी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू/परवाणू (सोलन)
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
सुबाथू में जल्द लगेंगे सीसीटीवी।
- फोटो : Demo pic
आईएसआईएस के धमकी भरे पोस्टर, झंडे और स्लोगन आदि पेंट करने का मामला सामने आने के बाद छावनी प्रशासन भी जागा है। आतंकी गतिविधियों के भय के बीच आम लोगों और क्षेत्र की सुरक्षा को पुख्ता करने के मकसद सेे बुधवार को आपात बैठक की गई। पार्षदों और सीईओ तनु जैन की मौजूदगी में हुई इस बैठक में ब्रिगेडियर आरएस रावत ने छावनी बाजार और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को घटना के बाद लोगों की छावनी बाजार में सीसीटीवी लगाने की मांग को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। सैन्य छावनी में आने वाली मकानों में रहने वाले तमाम किराएदारों के पुलिस पंजीकरण की व्यवस्था करने के पार्षदों को आदेश दिए गए। यदि कोई मकान मालिक इसमें कोताही बरतेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। सेना की विशेष सुरक्षा टीम ने पूरे क्षेत्र को अलर्ट कर दिया है। पुलिस को सेना ने पूरा सहयोग देने का वायदा किया है। छावनी क्षेत्र में 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सेना ने अपने स्तर पर शुरू की जांच
आतंकी संगठन आईएसआईएस के पोस्टर और काले झंडे में 14 जीटीसी पर क्रॉस लगाने से हड़कंप मचा हुआ है। सेना ने झंडे और बैनर को लेकर जांच शुरू कर दी है। पार्षद अनिल गुप्ता ने कहा कि ब्रिगेडियर ने बैठक में कहा है कि सेना के सभी जवानों की तरह छावनी के प्रत्येक बाशिंदे की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जनता को डरने की जरूरत नहीं। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा नए सिरे से पंजीकरण
सेना अध्यक्ष के निर्देशों के बाद सुबाथू में किराएदारों समेत मकान मालिकों का नए सिरे से पंजीकरण करने की कवायद शुरू हो गई है। छावनी परिषद के तहत रहने वाले प्रत्येक मकान मालिक को इस संबंध में सूचनाएं जारी की जा रही हैं। निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि किराएदारों का पुलिस चौकी में पंजीकरण करवाएं। छावनी में रहने वाले सभी बाहरी क्षेत्र के लोगों का डाटा पुलिस चौकी में पंजीकरण करवाने की सूचना भी जारी करें।