{"_id":"61ed8fe82869a026247e432d","slug":"car-falls-into-the-ditch-near-kandaghat-family-safe-narrowly-solan-news-sml397502836","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे दंपती
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट-चायल मार्ग पर एक ऑल्टो कार शाम तीन बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार चायल से कंडाघाट आ रही थी कि कल्होग के पास लुढ़ककर खाई में जा गिरी। कार में पति-पत्नी और दो बच्चे बैठे थे। कार सड़क से करीब 50 फीट नीचे चली गई।
स्थानीय लोगों ने देखा तो 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर कार में बैठे चारों लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया। इन सभी को हल्की चोटें लगी थीं। घायलों को उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक ये लोग रविवार को बर्फ देखने के लिए कालका से चायल आए थे। रास्ता बंद होने के कारण यह बीच से वापस हो रहे थे कि मोड़ पर कार स्किड हो गई।