फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Car falls into ditch, one dead, two referred to PGI

Solan News: खाई में गिरी कार<bha>;</bha> एक की मौत, दो पीजीआई रेफर

Wed, 31 Dec 2025 01:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, one dead, two referred to PGI
रामशहर चमदार मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त कार। स्त्रोत पुलिस प्रशासन
रामशहर-चमदार मार्ग पर पेश आया हादसा, दो माह पहले हुआ था मृतक का विवाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। उपमंडल रामशहर के अंतर्गत रामशहर-चमदार मार्ग पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां चमदार के समीप एक अनियंत्रित ऑल्टो कार करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 24 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें नालागढ़ अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, चमदार निवासी जसबीर अपने बड़े भाई हेमंत और एक अन्य युवक विक्रम के साथ रामशहर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। गांव से महज एक किलोमीटर पहले चालक जसबीर कार पर से नियंत्रण खो बैठा। इस कारण कार सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। खाई में कार सीधे जामुन के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जसबीर के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक जसबीर सिंह की महज दो माह पहले ही शादी हुई थी। घर में अभी शादी की खुशियां पूरी तरह से थमी भी नहीं थी कि इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों भाई किसी काम से रामशहर आए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed