फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Capacity of Nalagarh Anaaj Mandi to be doubled soon

नालागढ़ अनाज मंडी की क्षमता होगी दोगुणा

Wed, 19 Jan 2022 06:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। कृषि उपज मंडी समिति नालागढ़ अनाज मंडी का जल्द विस्तारीकरण करेगी। इस पर समिति की ओर से दो करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इससे जहां किसानों को अपनी फसल बेचने में कम समय लगेगा। वहीं किसानों की फसल सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

समिति ने विस्तारीकरण के लिए टैंडर लगा दिए हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। समिति ने अनाज मंडी में मशीनों की क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रही है। जिससे सीधा ट्रैक्टर इन मशीनों में गिरे और किसानों की तुंरत फसल बिक जाए।
विज्ञापन

अगर नालागढ़ में जमीन उपलब्ध हो जाती है तो समिति जल्द ही कृषि उपज मंडी का निर्माण भी करेगी। नालागढ़ की इंदिरा आजान मंडी का विस्तारीकरण का कार्य जल्द ही शुरू हो रहा है। इस कार्य पर समिति की ओर से दो करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी के बाकी बचे हुए हिस्से पर शैड डाला जाएगा तथा पूरे परिसर में इंटरलॉक टायल से पक्का किया जाएगा। ऐसा करने से मंडी की क्षमता दो गुणा हो जाएगी। यहां पर पहले जहां चार ट्रैक्टर खाली होते थे वहां पर एक साथ दस ट्रैक्टर खाली होंगे। यही नहीं मशीनों की क्षमता को बढ़ाने के लिए भी समिति की ओर से प्रयास किए जा रहे है।
बीते सीजन में खराब हो गया था किसानों का धान
पिछले वर्ष गेहूं और धान के दौरान किसानों को बुकिंग तिथि निकालने के बावजूद जगह की कमी के चलते किसानों के ट्रैक्टर खाली नहीं हुए थे। इससे किसानों में काफी रोष था। धान की फसल बेचने के लिए किसानों को अक्तूबर और नवंबर माह में भी समय मिला। इससे कई किसानों धान खराब हो गई थी और आधे से अधिक किसानों से कम दाम में व्यापारियों को पंजाब व हरियाणा की अनाज मंडियों में चोरी छिपे बेचनी पड़ी। किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि उपज मंडी समिति ने यह फैसला लिया है।

मंडी के लिए 10 बीघा जमीन की तलाश : संजीव
कृषि उपज मंडी के समिति के चेयरमैन संजीव कुमार ने बताया कि अगर नालागढ़ में समिति को 10 बीघा के करीब जमीन मिल जाती है तो वहां तो नालागढ़ में अनाज मंडी का निर्माण कर सकती है। नालागढ़ की अनाज मंडी का विस्तार कर इसे डबल किया जा रहा है तथा पूरे मंडी परिसर को पक्का किया जाएगा जिससे किसानों का अनाज खराब होने से बचेगा। यहां पर आधा दर्जन शौचालय भी बनाए जाएंगे। इस निर्माण कार्य के टेंडर लगा दिए हैं और एक दो दिन के भीतर निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed