फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Campus interviews for 40 positions on July 14.

Solan News: 40 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 14 जुलाई को

Thu, 09 Jul 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 09 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में होंगे कैंपस इंटरव्यू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। इंडोरमा इंडिया कंपनी बद्दी के 06 पद, पैरामाउंट पॉलिश प्रोसेसर्स कंपनी नालागढ़ में हेल्पर, फिटर कम इलेक्ट्रिशियन के 09 पद तथा लाइफ लाइन सिक्योरिटी सर्विस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 25 पदों पर भर्ती के लिए 14 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। कैंपस इंटरव्यू उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में आयोजित होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, बीटेक मैकेनिकल, केमिकल व ग्रेजुएट लॉ और आयु 20 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकता है। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों सहित उप रोजगार कार्यालय नालागढ़, जिला सोलन में 14 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed