फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   By-election for the post of councillor will be held on September 29 in ward number 5 of the corporation

Solan News: निगम के वार्ड नंबर 5 में 29 सितंबर को होगा पार्षद पद का उपचुनाव

Tue, 03 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
11 से 13 सितंबर तक कर सकेंगे नामांकन, 18 को ले सकेंगे नाम वापस
विज्ञापन

9 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा मतदान


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 05 के पार्षद के उपचुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की सूचना जारी कर दी है। 29 सितंबर को निगम में उपचुनाव के लिए मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।
इसके अनुसार नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर-05 के पार्षद के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र 11, 12 व 13 सितंबर को प्रातः 11:00 से दोपहर 3:00 बजे के मध्य प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र एसडीएम सोलन के न्यायालय कक्ष, कमरा नंबर 405 में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र उम्मीदवार अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र के प्रारूप उपर लिखित पते पर उपरोक्त वर्णित समय पर प्राप्त किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की छंटनी 16 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से की जाएगी। 18 सितंबर को प्रातः 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक उम्मीदवार द्वारा नियमानुसार नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापस लेने की समय सीमा की समाप्ति पर 18 सितंबर को ही दोपहर बाद 3:00 बजे के बाद उम्मीदवारों की सूची तैयार करने के उपरांत चुनाव चिह्न आबंटित कर सूची प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन की स्थिति में 29 सितंबर को मतदान होगा। मतदान प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे के मध्य होगा। मतगणना 29 सितंबर को ही मतदान की समाप्ति के तुरंत उपरांत नगर निगम मुख्यालय में होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूर्ण कर ली जाएगी। गौर रहे कि वार्ड पांच के पार्षद कुलभूषण गुप्ता के निधन के बाद फरवरी से यह पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed