फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Businessmen demand to enstall a cctv camera in solan city

चोरी और किडनैपिंग की वारदातों से सहमे कारोबारी

Sun, 29 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sun, 29 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Businessmen demand to enstall a cctv camera in solan city

शहर में बढ़ी रही चोरी की वारदातों और गन प्वाइंट पर किडनैपिंग जैसी घटनाओं को लेकर कारोबारियों में रोष है। कारोबारियों का कहना है कि सोलन व्यावसायिक गतिविधियों का हब बनता जा रहा है। लेकिन यहां बाजारों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर सका है।

विज्ञापन


गश्त तो है लेकिन इसके बावजूद चोरी और किडनैपिंग जैसी घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने सोलन शहर में बढ़ रही चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सोलन प्रशासन से मुख्य बाजारों में उम्दा क्वालिटी के पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। साथ ही पुलिस से गश्त बढ़ाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


व्यापारियों के मुताबिक शहर के मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की जरूरत है ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस मांग को लेकर शनिवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल और लक्कड़ बाजार एसोसिएशन ने एडीएम सोलन से मुलाकात की। कारोबारियों ने कहा कि मुख्य बाजारों में कैमरे लगने के बाद चोरी की घटनाओं को रोका जा सकेगा और व्यापारी वर्ग भी सुरक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कारोबारियों में नीरज वर्मा, अशोक बट्टू, अंकुश सूद के अलावा बलदेव चौहान, कर्मचंद खौलिया, मुरली कुमार, योगेश सूरी, दर्शन सिंह, प्रदीप एंग्रेवर, विक्रम, मुकेश कुमार और हन्नी सिंह मौजूद रहे।

रात को सही काम नहीं करते कैमरे
डीएसपी विद्या चंद नेगी ने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सभी वर्किंग ऑर्डर में है। लेकिन क्वालिटी कैमरों की इतनी अच्छी नहीं है। दिन में तो सही रिकार्ड होता है लेकिन रात को यह कैमरे सही ढंग से रिकार्डिंग नहीं कर पाते। अंधेर में कैमरे सही वर्क नहीं करते हैं। आला अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया है।


शिकायत निवारण समिति की बैठक 31 को
सोलन। जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक 31 जनवरी को सुबह 11 बजे डीसी कार्यालय के बैठक कक्ष में होगी। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे। यह जानकारी समिति के सदस्य सचिव एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन संदीप नेगी ने दी। उन्होंने समिति के सभी गैर सरकारी सदस्यों से आग्रह किया है कि बैठक में निर्धारित समय और स्थान पर भाग लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed