{"_id":"627aac63e86f9f3e253cf5d5","slug":"businessmen-caught-throwing-garbage-on-the-side-of-the-road-at-night-solan-news-sml4084165181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को सड़कों के किनारे कूड़ा-कचरा फेंकते कारोबारी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को सड़कों के किनारे कूड़ा-कचरा फेंकते कारोबारी पकड़े
विज्ञापन
सोलन बाजार में दुकानों के बाहर फेंका गया कूड़ा। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कारोबारी रात को दुकानें बंद करने के बाद सड़कों के किनारे या दुकानों के बाहर कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। इससे सुबह-सुबह शहर में चारों ओर गंदगी नजर आती है। इसका खुलासा तब हुआ जब नगर निगम की टीम सोमवार रात शहर में सफाई करने पहुंची।
टीम ने देखा कि कई दुकानों के बाहर कचरा फेंका है। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों का कचरा सड़क के किनारे फेंकते हुए पकड़े गए। इसमें कई सब्जी विक्रेता भी शामिल हैं। टीम ने मंगलवार सुबह कूड़ा फैलाने वालों को दुकानों पर जाकर चेतावनी दी। अगर फिर से कारोबारी कूड़ा फेंकेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शहर में अब सीसीटीवी कैमरों से कारोबारियों की पहचान की जाएगी।
गौरतलब है कि सोमवार को मालरोड और दूसरे बाजारों में रात नौ से बारह बजे तक निगम ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान में बाजारों की कई दुकानों के बाहर गंदगी मिली। इस समय निगम के पास 150 सफाई कर्मी हैं। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे निगम को सफाई व्यवस्था बनाने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
नगर निगम सफाई पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि बाजारों में सोमवार रात को सफाई के दौरान कई दुकानों के बाहर खुले में गंदगी पाई गई। उन्हें मंगलवार को आखिरी चेतावनी दे दी गई है। बार-बार गंदगी फैलाने पर सख्त कार्रवाई होगी।