{"_id":"6a4faa120319146cbc0d5407","slug":"bus-service-to-start-soon-and-hospital-to-open-in-maan-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1040-173575-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मान पंचायत में जल्द शुरू होगी बस सेवा और खुलेगा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मान पंचायत में जल्द शुरू होगी बस सेवा और खुलेगा अस्पताल
Thu, 09 Jul 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
अर्की की मान पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याएं सुनते विधायक संजय
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक संजय अवस्थी ने सुनीं जनसमस्याएं
गंबर पुल की मरम्मत और सड़कों को पक्का करने के भी दिए गए निर्देश
गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। प्रदेश सरकार की मुख्य प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों को घर-द्वार पर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। दूर-दराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करके ही गांवों का वास्तविक विकास संभव है। यह बात अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत मान के डोरा लड़हेच गांव में कही।
उन्होंने 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना था। प्रशासनिक अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। विधायक ने ग्रामीणों की मांगों और दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं कीं।
विधायक ने जनता को आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत मान में आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोला जाएगा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए यह जरूरी है। परिवहन की सुविधा के लिए नियमित बस सेवा आरंभ करने का मामला भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
किसानों की सिंचाई समस्या दूर करने के लिए मान-बेटनू सिंचाई योजना को प्राथमिकता में शामिल किया गया है। इसका कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। विधायक ने लड़हेच-डोरा-खटेटा संपर्क मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाई। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विकास कार्य और निर्देश
संजय अवस्थी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मान पंचायत को जोड़ने वाले मुख्य गंबर पुल की मरम्मत का काम तुरंत शुरू करने को कहा। विधायक ने मान गांव में सड़कों को पक्का करने के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। नौणी मंझजार में युवाओं के लिए खेल मैदान के निर्माण के लिए 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से बिना किसी भेदभाव के काम करने का आह्वान किया। हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की बात कही।