फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bus near Sanwara and Car collision, everyone safe

Solan News: सनवारा के समीप बस और कार की टक्कर, सभी सुरक्षित

Sat, 25 Nov 2023 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 25 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bus near Sanwara and

Car collision, everyone safe
सनवारा टोल के समीप बस और कार की टक्कर। संवाद
सड़क पर वनवे आवाजाही से आ रही अधिक दिक्कतें, हो रही दुर्घटनाएं
विज्ञापन

बार-बार सड़क पर लग रहा जाम, नौकरी-पेशा लोग हो रहे रोजाना परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सनवारा टोल प्लाजा के समीप बस और कार में टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि बस और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन टक्कर हो जाने के बाद करीब 20 मिनट तक जाम की समस्या बनी रही। सुबह 09:30 बजे चंडीगढ़ को जा रही बस और परवाणू से सोलन की ओर आ रही कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिस जगह पर टक्कर हुई वहां सड़क पर करीब तीन माह से वनवे ट्रैफिक चला हुआ है। इससे दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं।
गौर रहे कि परवाणू से सोलन तक फोरलेन में कई जगह वनवे यातायात चला हुआ है। इसके चलते आए दिन वाहनों की आपस में टक्कर हो रही है। सनवारा टोल प्लाजा से रॉक रोज होटल तक लगभग 600 मीटर सड़क दो स्थानों पर भारी बारिश के कारण धंसने से इस प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं। एनएचएआई की ओर से महत्वपूर्ण जगहों पर कार्य नहीं करवाया जा रहा है। इससे वाहन चालक भी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

वहीं सनवारा टोल प्लाजा से आगे होटल रॉक रोज तक दो तीव्र मोड है। इन तीव्र मोड़ों पर वाहनों की टक्कर हो रही है। हालांकि जिस सड़क पर यातायात चल रहा है उस जगह बीच में बेरिकेड्स लगाए हैं ताकि वाहन आसानी से क्रॉस हो सके। लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। टक्कर होने के बाद बार-बार जाम की समस्या बनती है। इससे नौकरी पेशा लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को हुई बस और कार की टक्कर के बाद भी ड्राइवर को सड़क के वनवे होने की जानकारी न होनी बताई। हैरत की बात तो यह है कि इतनी दुर्घटनाएं सड़क के वनवे होने के कारण हो गई है। लेकिन फोरलेन निर्माता कंपनी की ओर से सड़क पर सूचना बोर्ड तक नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed