{"_id":"674dba229a33ac40ab054c59","slug":"bus-did-not-run-on-palli-chanobari-mitti-road-villagers-worried-solan-news-c-176-1-ssml1040-133302-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पल्ली-चनोबरी-मित्तियां सड़क पर नहीं चली बस, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पल्ली-चनोबरी-मित्तियां सड़क पर नहीं चली बस, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
पल्ली से मित्तियां गांव के लिए बनी पक्की सड़क। संवाद
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 10 करोड़ से किया है निर्माण
बस सेवा शुरू होने से आठ पंचायतों को मिलेगा लाभ
एक साल पहले हो गया बस का सफल ट्रायल, फिर भी नहीं चली बस
एचआर धीमान
नालागढ़ (सोलन)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 10 करोड़ से पल्ली चनोबरी पहरूड़ मित्तियां सड़क को बने हुए काफी समय हो गया है। एक साल पहले बस का सफल ट्रायल भी हो चुका है। इसके बावजूद अभी तक यहां पर न ही कोई निजी बस सेवा उपलब्ध है और न ही परिवहन निगम द्वारा बस सेवा शुरू की गई। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
सरौर पंचायत के प्रधान धर्मपाल चंदेल ने फरवरी 2024 में पंचायत से प्रस्ताव पास कर सरकार से नालागढ़ से वाया पंजेहरा चनोबरी गुरदासपुरा तमड़ोह मित्तियां रामशहर बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया था। इस 40 किमी लंबे रूट पर बस सेवा शुरू होने से बगलेहड़, सरौर, रतवाड़ी, मित्तियां, कोईड़ी, पोले दा खाला, बहेड़ी, रामशहर पंचायतों के लोगों को लाभ मिलना है।
इस समय इस मार्ग पर केवल निजी वाहन ही चल रहे है। हर व्यक्ति के पास अपना वाहन नहीं है। इससे लोगों को सड़क का लाभ नहीं हो रहा है। लोगों की मांग है कि सड़क पर बस शुरू की जाए।
विज्ञापन
पूर्व विधायक लखविंद्र राणा का कहना है कि उन्होंने सड़क को विधायक प्राथमिकता के तहत नाबार्ड में डलवाया था ताकि लोगों को लाभ मिल सके। सड़क के काम को पूरा हुए काफी समय हो गया है। सरकार को इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के सहायक अभियंता राजकुमार शर्मा का कहना है कि इस मार्ग पर करीब एक साल पहले बस का सफल परीक्षण हो चुका है और फिटनेस प्रमाणपत्र दिया जा चुका है।
नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र चौधरी का कहना है कि उनके पास अभी बस चलाए जाने के बारे में प्रस्ताव या आवेदन नहीं आया है। यदि कोई आवेदन आता है तो फिर बस सेवा शुरू करने पर विचार किया जाएगा।