{"_id":"6709336b36f81c4c8c013306","slug":"bus-accident-investigation-solan-news-c-176-1-ssml1041-130276-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस हादसा : तकनीकी टीम निरीक्षण कर जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस हादसा : तकनीकी टीम निरीक्षण कर जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
कंडाघाट में उत्तराखंड की बस के हादसे की एक सप्ताह बाद मिलेगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंडाघाट के समीप उत्तराखंड की बस के हादसे के बाद शुक्रवार को तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। टीम में हिमाचल पथ परिवहन निगम से सर्वेयर व तकनीकी अधिकारी, कंडाघाट पुलिस टीम, पुलिस तकनीकी विंग शामिल रहा। इस दौरान टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के अनुसार टीम अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह में धर्मपुर पुलिस को अगली कार्रवाई के लिए सौंप देगी। बुधवार को शिमला से टनकपुर जा रही उत्तराखंड की बस कंडाघाट से शिमला की तरफ एक किलोमीटर पहले निर्माणाधीन सुरंग के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें 30 यात्री घायल हो गए थे। हादसे के तीन दिन बाद भी उत्तराखंड परिवहन से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया है।