{"_id":"65a7dad1bb05991bbc04e7d2","slug":"burned-by-fire-at-vardhaman-chowk-kiosk-loss-of-rs-50-thousand-solan-news-c-176-1-ssml1040-14736-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वर्धमान चौक पर आग से जला \n\nखोखा, 50 हजार का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वर्धमान चौक पर आग से जला खोखा, 50 हजार का नुकसान
Wed, 17 Jan 2024 07:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 17 Jan 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के वर्धमान चौक पर खोखे में लगी आग को बुझाते अग्नि शमन विभाग के कर्मचारी। संवाद
आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के वर्धमान चौक के समीप एक सब्जी के खोखे में आग लग गई। आग लगने का कारणों का पता नहीं चला है। आग से 50 हजार रुपये की संपत्ति का का नुकसान हुआ है। हादसा दोपहर बाद 3:44 बजे हुआ।
बिहार राज्य के सुरेश कुमार ने वर्धमान चौक के समीप सब्जी का खोखा लगाया हुआ था। दोपहर बाद अचानक उसमें आग लग गई। जैसे ही खोखे से धुआं उठने लगा तो वहां अन्य दुकानदार ने खोखा संचालक सुरेश को सूचना दी। सुरेश उस दौरान अपने कमरे पर सोया हुआ था। जब तक वह मौके पर पहुंचा तो आग से पूरा खोखा जल चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड से लीडिंग फायरमैन भीम सिंह, फायरमैन मदन लाल व चालक सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया गया। आग से सुरेश कुमार का इलेक्ट्रिक कांटा व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आग से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।