फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   buiying of gold in dhantaras

Solan News: धनतेरस पर जिले के बाजारों में लोगों ने खूब की खरीदारी

Fri, 10 Nov 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
शहर के मालरोड में लगी रही रौनक, आभूषणों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। धनतेरस को लेकर जिले के बाजार दुल्हन की तरह सजे हैं। लोगों ने शुक्रवार को बाजारों में जमकर खरीदारी की। इस दौरान शहर की सभी दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।

लोग बर्तन, आभूषण, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, गाडिय़ों, मिठाइयां, पटाखों के स्टॉल सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी करते दिखाई दिए। लोगों की सुविधा के लिए शहर के मालरोड से वाहनों की आवाजाही सुबह से ही बंद रही। इस दौरान पुराने बस स्टैंड से अपर बाजार वाले मार्ग पर भीड़ के बीच लोगों को निकलना मुश्किल हो गया था। इसके अलावा मालरोड और अन्य स्थानों पर लड़ियां, लाइटें, दीये, कैलेंडर सहित अन्य सामान के स्टाॅल लगे हैं। दूरदराज क्षेत्रों के ग्रामीण लोगों ने भी दिवाली के लिए बाजार में आकर खील, बताशे, मिठाइयां और पटाखों की खरीददारी की। इस दिन ग्राहकों की भीड़ को देखकर दुकानदार भी खुश दिखे। इसके अलावा फूलों की दुकानों पर भी खासी भीड़ लगी रही। लोगों ने दिवाली को लेकर घरों की सजावट के लिए फूल भी खरीदे।
विज्ञापन


पारंपरिक मिट्टी के दीयों का महत्व कायम
आधुनिकता की इस दौड़ में लोगों में परंपराएं अभी भी कहीं न कहीं बची हुई हैं। दीपावली त्योहार को लेकर जहां बाजार में फैंसी लड़ियां और विभिन्न तरह की लाइट्स उपलब्ध हैं, वहीं मिट्टी के दीयों का अपना ही महत्व है। लोग इन मिट्टी के दीयों को खरीद रहे हैं ताकि वह दीपावली के त्योहार को पारंपरिक ढंग से मना सकें। हालांकि समय के साथ इन मिट्टी के दीयों का भी रेट बढ़ा है। इसमें पिछले वर्ष दीये 10 रुपये के करीब 15 दीये आ जाते थे लेकिन महंगाई के कारण इस वर्ष 20 रुपये के 12 दीये ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राई फ्रूट्स बने पहली पसंद
इस साल मिठाइयों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ नहीं दिख रही। हालांकि लोग मिठाई तो खरीद रहे हैं लेकिन वह भी सिर्फ शगुन के नाम पर। लोग मिठाइयों से ज्यादा ड्राई फ्रूट खरीदने को तरजीह दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि इससे उनकी सेहत भी ठीक रहेगी और मिलावटी मिठाइयों से भी बच पाएंगे। कारोबारी इस्माईल और राजू ने बताया कि अखरोट 250 से 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसमें किन्नौरी, कश्मीरी समेत स्थानीय अखरोट शामिल हैं। ड्राई फ्रूट कारोबारी पंकज ने बताया कि बादाम 700 से 800 रुपये किलो और काजू 800 से 1000 रुपये प्रति किलो, पिस्ता 1000 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं पतासा 100 से 120 और खील 80 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed