फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Budget meeting of Arki Nagar Panchayat to take place on 27th April

नगर पंचायत अर्की का बजट 27 को, मनरेगा कार्यों पर भी चर्चा

Thu, 21 Apr 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। नगर पंचायत अर्की में विकास कार्यों और बजट की रूपरेखा तैयार करने को लेकर बैठक की गई। इस विशेष बैठक में मनरेगा कार्यों समेत कई अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने की।
इसमें निर्णय लिया गया कि मॉनसून सीजन में नगर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया कि जन सहयोग से शहर में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए आधा पैसा व्यक्ति को देना होगा जबकि आधा पैसा नगर पंचायत देगी। लोगों से आग्रह किया गया कि वे इसके लिए वार्ड पार्षद से संपर्क करें। इसके अलावा शहर में स्ट्रीट लाइट के नए प्वाइंट लगाने का निर्णय भी लिया गया। शहर में 70 नए प्वाइंट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कार पार्किंग को ठेके पर देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए बाकायदा टेंडर मांगे जाएंगे। बैठक में कई लोगों के पेंशन लगाने के फार्म मंजूर कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को भेजे गए। लोगों से आग्रह किया गया कि वे अब पेंशन के लिए सीधे विभाग में अप्लाई करें।
बैठक में निर्णय लिया कि नगर पंचायत का आगामी वार्षिक बजट 27 अप्रैल को पेश किया जाएगा। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान की मांग की।

बैठक में सचिव अभिनव शर्मा, उप प्रधान हेमेंद्र गुप्ता, पार्षद सुरेंद्र कुमार, भारती वर्मा, निर्मला देवी, धर्मपाल शर्मा, रुचिका गुप्ता, जेई सुशील कौंडल, कनिष्ठ सहायक रामकरण वर्मा, लिपिक विद्या देवी और सफाई पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed