{"_id":"6724d921fbb346f0980ce452","slug":"bsns-fiber-net-stopped-in-the-city-for-one-and-a-half-hour-solan-news-c-176-1-ssml1042-131456-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शहर में डेढ़ घंटा तक बीएसएनएस फाइबर नेट ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शहर में डेढ़ घंटा तक बीएसएनएस फाइबर नेट ठप
विज्ञापन
कार्यालयों में रुके कार्य, बैंकों में आई लोगों को दिक्कतें
फाइबर में तकनीकी खराबी होने से बंद हुआ था नेट
3:30 बजे ठप हो गया था नेट, 5:00 बजे हुआ दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में डेढ़ घंटा तक भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का फाइबर नेटवर्क ठप रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतर कार्यालयों में कार्य रुक गए। वहीं, बैंक में भी लोगों को कामकाज को लेकर काफी परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि बीएसएनएल फाइबर सिस्टम में तकनीकी खराबी होने के कारण नेट नहीं चला।
वीरवार को दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक नेट ठप हो गया। इसके बाद कुछ देर तक तो लोगों ने नेट चलने का इंतजार किया। लेकिन नेट दुरुस्त नहीं हो पाया। इसके बाद लोगों ने बीएसएनएल पर नेट न चलने की शिकायत दी। जहां से लोगों को तकनीकी खराबी आने के बारे में बताया। साथ ही बताया कि 20 मिनट में नेट दुरुस्त हो जाएगा। लेकिन डेढ़ घंटा तक नेट दुरुस्त नहीं हो सका। इससे कामकाज काफी प्रभावित हुआ। शाम करीब 5:00 बजे नेट चलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन दफ्तरों और बैंकों में तब तक छुट्टी हो गई। इसके बाद लोगों के कामकाज न हो सके।
गौर रहे कि दिवाली की इस बार छुट्टी वीरवार को थी। शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी कार्यालय व अन्य खुले हुए थे। जहां पर दोपहर तक सुचारु रूप से कामकाज चला था। लेकिन दोपहर बाद नेट न चलने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। उधर, बीएसएनएल के जेटीओ ने बताया कि फाइबर सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसा हुआ है। नेट बंद होने के बाद तकनीकी कर्मचारियों ने उसे दुरुस्त करने का कार्य किया। इसके बाद नेट सुचारु रूप से चला है।