{"_id":"66f7f24221d85e1c810f3626","slug":"brakes-of-transport-corporation-bus-failed-the-driver-hit-a-hill-and-stopped-solan-news-c-176-1-ssml1040-129421-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हादसों का दिन... परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हादसों का दिन... परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर रोकी
Sat, 28 Sep 2024 06:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 28 Sep 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन से पपलोल जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के अचानक कंडाघाट उपमंडल के डयोंडा गांव के पास शुक्रवार रात ब्रेक फेल हो गए। इससे सवारियों में हड़कंप मच गया। जैसे ही चालक को ब्रेक फेल होने का पता चला तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी के साथ टकरा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बस में 10 से 15 सवारियां मौजूद थीं।
बताया जा रहा है कि ब्रेक के लेदर गर्म होने से ब्रेक जाम हो गए थे और उन्होंने काम करना बंद कर दिया। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद परिवहन निगम की टीम मौके पर पहुंची और बस को एचआरटीसी वर्कशॉप चंबाघाट पहुंचाया गया। बस की जांच की गई, जिसमें ब्रेक के लेदर गर्म होने की बात सामने आई। उधर, इस बारे में परिवहन निगम के आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि बस की ब्रेक के लेदर गर्म होने से ब्रेक जाम हो गए। चालक ने मिट्टी के ढेर से बस को टकरा दिया।
चंबा में चढ़ाई पर रुक गई बस, परिचालक ने टायर के नीचे पत्थर लगाकर रोकी
तीसा (चंबा)। बस स्टैंड चंबा से 25 सवारियां लेकर निर्धारित रूट किलाड़ के लिए रवाना हुई निगम की बस भंजराड़ू से कुछ दूर खड़ी चढ़ाई पर खराब हो गई। सुबह करीब 8:00 बजे बस में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने तुरंत परिचालक से टायर के नीचे पत्थर लगवाकर बस को रोक दिया। सवारियों को सुरक्षित उतार दिया गया। सवारियों को किलाड़ पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने दूसरी बस भेजी गई। संवाद