फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   book becom a friend of child

बच्चों की किताबों से दोस्ती कराएगी समिति

Wed, 25 May 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 25 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
book becom a friend of child
बच्चों की किताबों से दोस्ती होगी। आलम यह होगा कि बच्चा किताब के हर पन्ने से वाकिफ रहेगा तथा कहानियां लिखने में भी माहिर होगा। - फोटो : Demo Pic

बच्चों की किताबों से दोस्ती होगी। आलम यह होगा कि बच्चा किताब के हर पन्ने से वाकिफ रहेगा तथा कहानियां लिखने में भी माहिर होगा। इससे जहां बच्चों की किताबों के प्रति रुचि बढ़ेगी वहीं उनके ज्ञान में भी इजाफा होगा। बच्चों की किताबों से दोस्ती हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति करवाएगी।

विज्ञापन


समिति की जिला सोलन इकाई 26 मई से 7 जून तक क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में इस कवायद को लेकर कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसमें बच्चों की किताबें पढ़ने के प्रति घटती रुचि को मध्यनजर रखते हुए हिमालयन ज्ञान-विज्ञान समिति ने पुस्तकों से दोस्ती कार्यक्रम बनाया है। इसमें बच्चों को अपने घर में एक छोटी लाइब्रेरी बनाने के प्रति प्रेरित किया जाएगा। संस्था की ओर से बहुत सी उपयोगी पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे को लेकर कला जत्थे द्वारा भी बच्चों, अध्यापकों, स्कूल प्रबंधन कमेटियों, महिला मंडलों, युवा मंडल और अन्य संस्थाओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

 
समिति के सचिव सीताराम ठाकुर ने बताया कि कला जत्था पर्यावरण,  नशा मुक्ति को लेकर भी संदेश देगा। कार्यक्रम में रोजाना 15 सदस्यों का कला जत्था 15 दिनों तक कोठी देवरा, देवठी, धर्मपुर, चेवा, कंडाघाट, सलोगड़ा, ओच्छघाट, शमरोड़, जौणाजी, छात्रा स्कूल सोलन तथा अन्य स्कूलों के करीब 500 से 700 विद्यार्थियों सहित अध्यापकों, एसएमसी, महिला मंडल, युवा मंडल पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग, पंचायतीराज और स्वास्थ्य विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यश वशिष्ठ पहले स्थान पर
सोलन। गीता आदर्श विद्यालय के 12वीं कक्षा का परिणाम सराहनीय रहा है। नान मेडिकल से 31 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। यश वशिष्ठ 86.2 फीसदी अंक लेकर पहले स्थान पर रहे। नीतिन कुमार ने 83.6 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। स्टाफ और अध्यापकों ने होनहार बच्चों को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने कहा कि स्कूल का बाहरवीं का रिजल्ट प्रशंसनीय रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed