फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Black out

बद्दी में 12 घंटे ब्लैक आउट

Fri, 28 Aug 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Fri, 28 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन

बद्दी में तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली के छह खंभे पानी के साथ बह गए। जबकि दो खंभे टूट गए। यही नहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित रही। वीरवार देर रात आए तूफान व बारिश के बाद पूरा बद्दी ब्लैक आउट रहा। कई स्थानों पर 16 घंटे बाद भी बिजली सुचारू नहीं हो पाई थी जिससे दर्जनों उद्योगों में कामकाज बंद रहा।

विज्ञापन


वीरवार देर सायं तूफान व बारिश से मखनू माजरा में दो खंभे टूट गए। इसके साथ ही अकांवाली से निकलने वाली 33 केवी लाइन के दो व 11 केवी लाइन के चार खंभे पानी के साथ बह गए।  इससे गुल्लरवाला व भटोली में ट्रांसफार्मर जल गए जिससे बद्दी व आसपास के क्षेत्रों में पूरा अंधेरा छा गया। सुबह 10 बजे कुछ स्थानों पर बिजली को सुचारू कर दिया गया, लेकिन शाम चार बजे तक अधिकांश स्थानों पर बिजली सुचारू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


थाना, भटोलीकलां व गुल्लरवाला गांव में विद्युत सप्लाई ठप है। इस प्राकृतिक आपदा से फीडर नंबर 9, 10, 11, 13  व 18 बंद रहे। सुबह कई स्थानों पर बिजली न होने से उठाऊ पेयजल योजना भी बाधित रही। थाना पंचायत के प्रधान अशोक कुमार, भटोलीकलां के अच्छर पाल कौशल व गुल्लरवाला के राजेंद्र सिंह झल्ला ने बताया कि बिजली न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीएनडीए के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने बताया कि बिजली बोर्ड अभी तक यहां पर विद्युत लाइनों व ट्रांसफार्मरों का रखरखाव उचित तरीके से नहीं कर पाई है। हल्की सी बारिश व हवा चलने से यहां पर बिजली जाना आम बात है। उधर, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव सूद ने बताया कि तूफान व तेज पानी से खंभे बहने व टूटने से यह समस्या आई है, लेकिन बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने 80 फीसदी स्थानों पर बिजली को रिस्टोर कर दिया है। शेष 20 फीसदी स्थानों पर शाम तक बिजली चालू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed