फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP's efforts to get Mayor and Deputy Mayor intensified

Solan News: महापौर और उप महापौर को लेकर भाजपा की कसरत तेज

Tue, 02 Jun 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
विजेता पार्षदों ने अब वरिष्ठ नेताओं के चक्कर काटना किया शुरू
विज्ञापन


चुनाव में दस भाजपा, छह कांग्रेस और एक निर्दलीय ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन समेत जिले के चार नगर निकायों के परिणाम घोषित होने के बाद महापौर, उप महापौर व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा इन महत्वपूर्ण पदों पर अपने उम्मीदवारों को बिठाने के लिए सक्रिय रूप से रणनीति बना रही है। विजेता पार्षदों ने अब वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातें शुरू कर दी हैं। वे अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं और समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
नगर निगम सोलन में भाजपा ने दस सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने छह और निर्दलीय उम्मीदवार एक पर विजयी रहा। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में इन पदों के लिए कई दावेदार सामने आ रहे हैं। पार्टी नेतृत्व संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श कर रहा है। वरिष्ठ नेता पार्षदों के बीच सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पार्टी के भीतर कोई असंतोष न पनपे। बताया ज रहा है कि इसे लेकर कुछ पार्षदों ने अपने करीबी नेताओं से संपर्क किया है,ताकि उन्हें तवज्जो मिले।
विज्ञापन


नगर परिषदों और नगर पंचायतों में भी कवायद तेज
भाजपा ने नगर निगम सोलन के अलावा नगर परिषद नालागढ़ और परवाणू व नगर पंचायत अर्की व कंडाघाट में भी बहुमत हासिल किया है। हालांकि कंडाघाट और नालागढ़ में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है, जबकि अर्की व परवाणू में विधायक का वोट समीकरण बिगाड़ सकता है। ऐसे में अब यहां पर भाजपा अपने पार्षदों को एकजुट करने में जुटी हुई है,ताकि कोई भी दिक्कत न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रशासन जब षार्षदों को महापौर व उपमहापौर बनाने के लिए बुलाएगा तो वे दावेदारी पेश करेंगे। इसके लिए सभी पार्षद एकजुट हैं। सभी की सहमति से ही यहां पर मेयर, डिप्टी मेयर और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद निर्धारित होंगे। इसके लिए जल्द बैठकें की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed