फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP to win state by-election unitedly, Anurag Thalur said in a rally at Arki

भाजपा एकजुटता से लहराएगी जीत का परचम : अनुराग

Fri, 08 Oct 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
BJP to win state by-election unitedly, Anurag Thalur said in a rally at Arki
अर्की में कार्यकर्ताओं से मिलते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : SOLAN
अर्की/सोलन। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में भाजपा एकजुटता से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर जीत का परचम लहराएगी। अर्की में जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी रतनपाल के समर्थन में अनुराग ने कहा कि आप सब यहां आएं, आप सब रतनपाल हो, आप हजारों की संख्या में आए जिससे हमारी ताकत स्पष्ट है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कांग्रेस परिवार की पार्टी। पड़ोसी राज्य में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भाषा अपनी ही पार्टी के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस की कार्यशैली ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सरकार ने प्रदेश वासियों को एंबुलेंस दी और केंद्र की मोदी सरकार ने पशुओं को एंबुलेंस दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में बिचौलिये खत्म किए और आज सीधा जनता का पैसा लोगों के खाते में आ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो व्यक्ति अर्की के लिए चुना है, उसको हमें जीता कर विधानसभा में भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट मांगना सबका अधिकार : अनुराग
अर्की (सोलन)। पार्टी में खेमेबाजी के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। टिकट मांगना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है। अर्की में भी सभी से उनकी बातचीत हुई है। पार्टी में कोई गुटबंदी नहीं है। सबको साथ लेकर ही भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करेगी।

नामांकन में कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद
भाजपा की नामांकन रैली में भाजपा उम्मीदवार रतन पाल सिंह के साथ केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, जिला प्रभारी डॉ. राजीव बिंदल, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, मंत्री राजीव सैजल, वीरेंद्र कंवर, महामंत्री त्रिलोक जंवाल, रश्मिधर सूद, जिलाध्यक्ष आशुतोष वैद्य, विनय गुप्ता एवं विधायक परमजीत पम्मी, केएल ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, डेजी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed