Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP protested against National Herald scam

Solan News: नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Apr 2025 10:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा सोलन मंडल की ओर से कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुराने बस अड्डा में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार की विफलताओं, विशेषकर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के विरुद्ध जन आक्रोश को प्रकट किया।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर (सन्नी) ने कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाला कांग्रेस नेतृत्व के चरित्र को उजागर करता है और जनता अब इस भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ऐसे अखबार को दो करोड़ का विज्ञापन देते हैं जिसकी हिमाचल में एक भी कॉपी नहीं आती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कदम प्रदेश और देश की जनता को कांग्रेस के भ्रष्ट आचरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस दौरान भाजपा सोलन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, तरसेम भारती, मुकेश शर्मा, बादल नाहर समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed