Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP makes inroads in Solan district, which has five Congress MLAs

Solan News: पांच कांग्रेस के विधायकों वाले जिला सोलन में भाजपा की सेंधमारी

Mon, 18 May 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने चार नगर निकायों के 32 सीटों में से जीती कुल 21 सीटें
विज्ञापन

कांग्रेस मात्र 10 पर सिमटी, निर्दलीयों के हाथ में भी लगी एक सीट
दो नगर परिषद व दो नगर पंचायतों में अब भाजपा का बनेगा अध्यक्ष
सोमदत्त शर्मा

सोलन। 2022 के विधानसभा चुनाव में पांच के पांच सीटें कांग्रेस को देने वाले जिला सोलन ने चार नगर निकाय में एक भी अध्यक्ष सीट कांग्रेस को नहीं दी है। इससे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल समेत तीन विधायकों के गढ़ में भाजपा ने सेंधमारी कर दी है। नगर निकाय चुनाव में पूरी तरह से भाजपा का वर्चस्व रहा है। यहां पर चार नगर निकायों नगर परिषद परवाणू व नालागढ़ और नगर पंचायत अर्की व कंडाघाट में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। भाजपा ने यहां पर कुल चार निकायों की 32 सीटों में से 21 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस मात्र 10 सीटों पर सिमट कर रह गई है। इससे पहले इन चार नगर निकायों में दो कांग्रेस और दो भाजपा की जीत हुई थी। अर्की में तो 20 साल बाद कांग्रेस को पछाड़ भाजपा ने सात में से चार सीटें जीती हैं। सभी निकायों ने भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है। भाजपा ने नगर पंचायत अर्की से 4, कंडाघाट में 5 सीटें जीती हैं, जबकि नगर परिषद परवाणू में 9 में से पांच सीटें भाजपा की झोली में आई हैं। इसी तरह नालागढ़ में एकतरफा मुकाबले में भाजपा ने 9 में से 7 सीटों पर कब्जा किया है।
इनकी साख थी दांव पर
जिला में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल समेत तीन विधायकों की साख दांव पर थी। इसमें स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र में नगर पंचायत कंडाघाट के चुनाव थे। जहां भाजपा ने सात में से पांच सीटें जीतीं हैं, जबकि कांग्रेस मात्र दो सीटों पर ही सिमट गई। इसी तरह विधायक संजय अवस्थी के गढ़ नगर पंचायत अर्की में भी भाजपा ने सात में से चार सीटें जीती, जबकि कांग्रेस को तीन सीटें ही मिली। इसमें भी एक सीट पर्ची सिस्टम में कांग्रेस के हाथ लगी। वहीं विधायक विनोद सुल्तानपुरी के विस क्षेत्र नगर परिषद परवाणू में भाजपा ने 9 में से 5 सीटें जीत ली हैं, जबकि उपचुनाव में जीते विधायक हरदीप बावा के नालागढ़ नगर परिषद में भाजपा ने सीधी टक्कर देते हुए 9 में से 7 सीटें जीत ली हैं, इसमें कांग्रेस को मात्र एक सीट मिल पाई, जबकि एक निर्दलीय जीतने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

पर्ची व टॉस से जीती भाजपा कांग्रेस ने एक-एक सीट
नगर परिषद परवाणू व नगर पंचायत अर्की में दो वार्डों में मुकाबला टाई हुआ। नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर-5 में भाजपा व कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों को 83-83 वोटें पड़ी। इसके बाद एसडीएम ने पर्ची सिस्टम से दोनों का मुकाबला करवाया, जिसमें कांग्रेस की जीत हुई। इसके अलावा नगर परिषद परवाणू के वार्ड नंबर-1 में भी भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला टाई हुआ। दोनों प्रत्याशियों को 128-128 मत पड़े। वहीं टॉस से जीत हार का फैसला करवाया गया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां पर किसका था अध्यक्ष
इससे पहले नगर परिषद परवाणू और नगर पंचायत अर्की में कांग्रेस का कब्जा था, जबकि नगर परिषद नालागढ़ और नगर पंचायत अर्की में भाजपा का कब्जा था। मगर इस बार भाजपा ने चारों निकायों में जीत दर्ज कर कांग्रेस का सूपड़ा जिले से साफ कर दिया है। इसमें कई दिग्गजों की साख दाव पर थी, मगर कांग्रेस दिग्गज उसे बचा नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed